फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल अधेड़ की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के तालखुदिया गांव में 15 दिन पूर्व गली के विवाद में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

तालखुदिया गांव में बीते छह जनवरी देवमुनी राम और छठ्ठू राम के बीच गली के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान और धारदार हथियार भी चले थे। इसमें गंभीर रूप से घायल शिव मुनिराम (58) का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। राहत मिलने के बाद परिजन उन्हें बुधवार की देर रात घर लेकर आए। इनकी बृहस्पतिवार को घर पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें