फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से संग्राम का एलानःसिद्धार्थ

Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा विधानसभा मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को तिवारीपुर स्थित एमजेआरपी एकेडमी स्कूल में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की 23 नवंबर को गाजीपुर में होने वाली प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विधानसभा रैली के प्रभारी प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा मुखिया की यह रैली सांप्रदायिक ताकतों के विरूद्ध महासंग्राम का एलान होगा। गाजीपुर के लिये सौभाग्य का विषय है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां से चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं।  सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जो विश्वास गाजीपुर के समाजवादियों पर किया है। इस रैली में सर्वाधिक भागीदारी करके मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाएंगे। बैठक में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, चंद्रमा सिंह यादव, मुन्ना यादव, पप्पू यादव, अनिल कुशवाहा, केशरी यादव, हरिनाथ राम, श्यामलाल, श्यामनरायण, रामसुमेर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, पवन गुप्ता, मनोज यादव, अंबिका यादव, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।,  अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव तथा संचालन सरजू यादव ने किया। उधर नवयुवक पासवान महासभा की बैठक बुधवार को युसूफपुर बाजार में  हुई। इस दौरान 23 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के  कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति       बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें