फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना

Mon, 27 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज में वित्तीय अनियमितता एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चल रहा धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए महामंत्री हिमांशु यादव ने कहा कि हम किसी की धमकी से अपने इरादों से डिगने वाले नहीं हैं। यदि हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम सड़क से संसद तक आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन



कृषि संकाय प्रतिनिधि नीरज सिंह ने कहा कि हमारा धरना आठ दिनों से जारी है। और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम मजबूरन गांधीवादी तरीके छोड़ने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदार कालेज और जिला प्रशासन होगी।

इस मौके पर नवीन यादव, सुनील कुमार यादव, परवेज, अभिषेक मोदनवाल, जयप्रकाश यादव, अभिषेक कन्नौजिया, रामअवध राम, अलिन सिंह, सहजानंद के छात्र नेता दीपू सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें