फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करहिया में आठ लीटर देसी, जमानिया में 22 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में करहिया रेलवे हाॅल्ट से आठ लीटर देसी और जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक से 22 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर रेलवे की जीआरपी और आरपीएफ टीम रेलवे स्टेशनों पर भ्रमण कर रही थी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान रेलवे करहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान एक बैग मिला। आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछने पर सभी ने अनभिज्ञता जताई। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें आठ लीटर देसी शराब मिली। इधर, जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक स्थित पश्चिमी छोर पर बने रेलवे स्टेशन पैनल के पास से टीम ने दो बैग बरामद किए। दोनों में से 22 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही बिहार के पटना जिले के रूपसपुर थाने के आदर्श विहार कॉलोनी रुकनपुरा बेली रोड निवासी आशुतोष आनंद उर्फ आंसू और कैमूर जिले के कुदरा थाने के वार्ड तीन लालापुर निवासी आदित्य तिवारी को गिरफ्तार किया गया। दिलदारनगर के जीआरपी प्रभारी मुन्नन कुमार ने बताया कि बरामद शराब के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें