फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में आठ लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेंद गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

देर शाम नाली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। घटना में अभिराम, कमली देवी, मुन्ना राम, तेतरी देवी, उपेंद्र राम, श्याम रथी, स्वरूपराम और लोरीकराम घायल हो गए। इनका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल अभिराम ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर इलाज और मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र गौड़ऊर ले गई। गंभीर रूप से घायल कमली देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्जकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें