मंडलीय ट्रॉयल के लिए चयनित फुटबॉलर। स्रोत- स्टेडियम
- फोटो : सांकेतिक
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को सबजूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय चयन ट्रॉयल आयोजित किया गया था। इसमें 30 फुटबॉलरों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से आठ का चयन मंडल स्तरीय ट्रॉयल के लिए किया गया है। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि, आगरा जनपद में सात और 14 सितंबर के बीच सबजूनियर बालकों की प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इसके जनपदीय ट्रॉयल में मो. शान अली, अहमद रजा, अकमल सिद्दीकी, सत्यम कन्नौजिया, हर्ष रौय, सत्यम कुमार, आनन्य विनोद, अभिनव सिंह का चयन किया गया है।
यह खिलाड़ी वाराणसी के सिगरा स्थित से डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच सितंबर की अपराह्न तीन बजे से आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन, बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन, कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र आदि रहे। संवाद