फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ करोड़ होंगे माफ, ऋण मोचन का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें सुस्त पड़ी ऋण मोचना योजना का जल्द ही लाभ मिलेगा। इसके तहत करीब 1352 किसानों के आठ करोड़ रुपये माफ होंगे। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। साथ ही सूची भी भेज दी गई है। वर्ष 2017 में शुरू इस योजना के तहत जनपद के 57 हजार किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लंबे समय से ऋणी माफी की आस लगाए किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अच्छे उत्पादन और समय-समय पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण के साथ उनके द्वारा खेती के लिए केसीसी के माध्यय से ऋण और प्राकृति आपदा से नष्ट होने पर बीमा का लाभ दिया जाता है। ऐसे में ऋण माफी के लिए भी सरकार ने वर्ष 2017 में ऋण मोचन योजना की शुरूआत की थी।
इसके तहत एक लाख 26 हजार ऐसे किसानों को चिह्नित किया गया था, जिन्होंने 31 मार्च 2016 के पहले लिए गए ऋण और 31 मार्च 2016 से 31 मार्च 2017 तक ऋण जमा नहीं किए थे। इस योजना के तहत एक लाख तक ऋण माफ करना था। सत्यापन के बाद 57 हजार किसानों का 300 करोड़ रुपये माफ किया गया।
विज्ञापन

समय-समय पर पोर्टल पर शिकायत आती रही, लेकिन किसान लाभान्वित नहीं हो सके। ऐसे में वर्ष 2019 में जिला कृषि हेल्प डेस्क कृषि विभाग में स्थापित कराया गया, जिसमें 4500 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें 1420 पात्र पाए गए थे। इसमें एक बार फिर सत्यापन हुआ था और 1352 किसानों के ऋण माफी के लिए डिमांड जनरेट कर सूची शासन को भेज दी गई थी, लेकिन बीच में पोर्टल के बंद होने और योजना के सुस्त पड़ने से इन किसानों की ऋण माफी को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहा था।
बीते वर्ष दिसंबर माह में एक बार फिर शासन की ओर से इन किसानों की सूची मांगने पर आस जग गई है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऋण माफी योजना के तहत 1352 किसान लाभांवित होंगे। उनके करीब आठ करोड़ रुपये ऋण माफ होंगे। सूची भेजकर डिमांड जनरेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें