फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी खोलने की कवायद तेज

Sun, 20 Sep 2015 11:02 PM IST
संवाददाता सुहवल।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारीशस के पूर्व उपराष्ट्रपति अब्दुल कयूम बन्धन के पैतृक गाँव नौली में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी खोलने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इस क्रम में शनिवार की देर शाम चकबन्दी अधिकारी वीके राय ने थाने पहुंच कर रेवतीपुर थानाध्यक्ष एवं क्षेत्र के राजस्व कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने चौकी के लिए ग्राम सभा की बिन्द बस्ती के बगल में खाली पड़ी जमीन को जल्द चिह्नित कर पूरी पत्रावली के साथ एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।  
विज्ञापन

इसके पूर्व शासन ने गांव में पीएचसी एवं ब्लाक मुख्यालय खोलने का निर्णय लिया। पिछले दिनों प्रस्ताव बनाकर आला अधिकारियों के माध्यम से शासन  को भेजा जा चुका है। चौकी के अंतर्गत समाहित किये जाने वाले गांवो को भी चिह्नित करने की प्रक्रिया भी तेज हो गयी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी तक नयी चौकी नवली अस्तित्व में आ जायेगा। इसके लिए दो माह पूर्व प्रदेश सरकार एवं डीजीपी कार्यालय से एक आदेश जिला प्रशासन को मिला था।  
    उसके बाद हरकत में आये प्रशासन ने नवली में पुलिस चौकी खोलने की कवायद तेज कर दी।
इस संबन्ध में चकबन्दी अधिकारी वीके राय ने कहा कि नवली को पुलिस चौकी बनाने के लिए शासन एवं जिले के आला अधिकारियों के निर्देश के क्रम में नवली ग्राम सभा की खाली पड़ी 3 बिस्वा जमीन को राजस्वकर्मियों के माध्यम से चिह्नित किया गया है।   जिसका प्रस्ताव जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया जायेगा। प्रस्ताव मंजूर होते ही नवली में पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें