फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें

विज्ञापन
डायट सैदपुर में बैठक को संबोधित करते उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
औड़िहार। मिशन प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को बैठक हुई। इसमें शिक्षा एवं शासन की योजनाएं बच्चों तक पहुंचाए जाने पर चर्चा की गई। प्राचार्य सोमारू प्रधान ने सभी डायट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी को निर्देश दिया कि ई पाठशाला की जानकारी अधिक से अधिक बच्चों एवं उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं। जिन अभिभावकों के पास स्मार्टफोन की व्यवस्था है उनसे रीड एलांग एप, प्रेरणा लक्ष्य एप आदि डाउनलोड कराकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। ई-पाठशाला से लाभान्वित बच्चे तथा व्हाट्सएप, प्रेरणा सारथी, दूरदर्शन के माध्यम से आनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाए। डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने कहा कि ई-पाठशाला, दूरदर्शन से आनलाइन शिक्षण के साथ ही नवीन नामांकन और अभिभावक संपर्क पर बल देना होगा। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. अनामिका, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सर्वेश रॉय, राजवंत सिंह, राकेश यादव, डॉ. मंजर कमाल, अंकिता सिंह, बृजेश कुमार, आलोक कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें