फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 250 विद्यालयों को बनाया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 250 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें राजकीय के आठ, माध्यमिक एडेड 81 और नान एडेड 161 विद्यालय शामिल हैं। इस सूची में ऐसे विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है जिन्हें पिछले वर्ष केंद्र नहीं बनाया गया था। केंद्र आवंटित करते समय दूरी का ध्यान नहीं दिया गया है। कई विद्यालयों के केंद्र 30 किमी दूर तक आवंटित कर दिए गया हैं। केंद्र आवंटन करते समय बोर्ड द्वारा छह फीट की दूरी के मानक के अनुसार एक कमरे में 14 छात्र बैठाने के निर्देश का भी ध्यान नहीं रखा गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 250 विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने संबंधी सूची की है। इसके साथ ही सचिव ने निर्देश जारी किया है कि सूची को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो संबंधित प्रधानाचार्य व अन्य लोग 30 जनवरी तक जिला मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से आपत्ति दाखिल कर दें। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि आपत्ति उचित हो तभी दें। अनावश्यक आपत्ति कतई न दें। अगर जांच में आपत्ति अनावश्यक मिली तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए जारी कई गई सूची में यह भी देखने को मिला है कि कई विद्यालय मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर ही केंद्र बना दिए गए हैं, जबकि कई विद्यालयों का केंद्र 20 से 30 किमी दूर बना दिया गया है। केंद्र बनाने के लिए जो निर्देश जारी किए गए थे, उसमें यह दिशानिर्देश दिए गए थे कि छात्राओं के परीक्षा केंद्र पांच किमी के अंदर ही बनाए जाएंगे। जबकि बालकों के केंद्र अधिकतम 15 किमी दूरी तक ही बनाए जाएंगे, लेकिन इसका भी ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें