फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही बदल सकती है समाज की दशा

Fri, 25 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को उच्च शिक्षा देकर ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। बिंद समाज के लोग शिक्षा के जरिये ही सामाजिक की दशा एवं दिशा बदल सकते हैं। ये बातें शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित सभागार में आयोजित बिंद स्वाभिमान दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने राजनीति में बढ़ रही बिंद समाज की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राजनीति भागीदारी करनी चाहिए। समाज के लोग तरक्की के लिए अपने बच्चों को

अच्छी शिक्षा दें। समाज के अंदर व्याप्त बुराईयों को दूर करें। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने फूलन देवी और चक्रवर्ती सम्राट महाराजा बेडू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय
विज्ञापन


मिश्र के प्रतिनिधि जेपी चौरसिया ने संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बिंद समाज के 54 से अधिक प्रतिनिधियों निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने समाज में इसी तरह की एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस

अवसर पर जयप्रकाश बिंद, ओमकला बिंद, किशन बिंद, वकील बिंद, भृगुनाथ बिंद, ओपी बलवंत, हीरा लाल चक्रवर्ती, प्रधान सिकंदर बिंद, देवेंद्र बिंद, संजय बिंद, रतन बिंद, अभय बिंद, वशिष्ठ बिंद, सिपाही बिंद आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र बिंद और समारोह के आयोजक गुलाब बिंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर, शहर के लंका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान में बिंद दिवस समारोह समिति की ओर से बिंद दिवस मनाया

गया। मुख्य अतिथि पीजी कालेज के प्रोफेसर डॉ. जी सिंह कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज बिंद समाज अशिक्षा, अज्ञानता, अन्याय का शिकार बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियां समाज को पीछे धकेलने

का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर हीरा लाल चक्रवर्ती, पारस बिंद, धनेश्वर बिंद, मुसाफिर बिंद, संग्राम बिंद, हरिद्वार बिंद, मदन लाल बिंद, सुरेंद्र आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सीताराम बिंद और संचालन रामदरस बिंद ने किया। आभार लोरिक प्रसाद बिंद त्यागी ने किया।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें