फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के सालों से दो दिनों तक ईडी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दूसरी बार ईडी के आने से मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों एवं उनके शुभ चिंतकों में हड़कंप है। 17 एवं 18 अक्तूबर को लगातार दो दिनों तक प्रयागराज की प्रवर्तन निदेशालय की टीम जिला कारागार में बंद मुख्तार के दोनों सालों से पूछताछ करने में जुटी रही। इस दौरान टीम ने दोनों के खातों में जमा धन एवं संपत्तियों के साथ एक कंपनी की वार्षिक आमदनी एवं अन्य जानकारियों को हासिल किया। इससे पूर्व बीते 19 अगस्त को चार जगहों पर ईडी ने छापा मारा था।
विज्ञापन

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों साले सरजील रजा ने 31 अगस्त एवं अनवर शहजाद ने एक सितंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। तभी से दोनों जिला जेल में निरुद्ध हैं। इधर मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया और 17 अक्तूबर को जिला कारागार में पहुंची। इस दौरान टीम दोनों से घंटों पूछताछ करने के बाद रवाना हो गई।
इसके बाद 18 अक्तूबर को पुन: पहुंची और दोनों को अलग-अलग बैरकों में ले जाकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक माफिया मुख्तार से जुड़े अवैध संपत्तियों एवं अन्य वित्तीय मामलों की जानकारी ली। इधर एक बार फिर ईडी के जनपद में आने से सहयोगियों एवं रिश्तेदारों में खलबली मची हुई है। इससे पूर्व ईडी ने बीते 19 अगस्त को मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, विक्रम अग्रहरी, गणेश दत्त मिश्रा एवं खान बस सर्विस के मालिक के घर पर छापेमारी करके घंटों पूछताछ के बाद रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें