गाजीपुर जिला कारागार में बृहस्पतिवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। 75 बंदियों को हाथ, पैर, गर्दन की सूक्ष्म क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भुजंग आसन आदि प्रणायाम का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बंदियों को निरोग रहने के लिए स्वच्छता, नियमित योगाभ्यास, स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा का वचन दिलाया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक धीरज कुमार राय, सैय्यद सलमान हैदर, प्रभारी कारापाल रविंद्र सिंह, उपकारापाल सुखवती देवी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।