दुबिहां/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरियाडीह बांध के पास पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ई-चालान करते समय एक बाइक पर फर्जी नंबर मिला। इस संदेह के आधार पर बाइक चालक से गहन पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक स्पलेंडर प्रो पर टीवीएस स्पोर्ट्स का नंबर लगाकर चलाया जा रहा था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
थाने की पुलिस बीती रात वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक सवार मनीष यादव निवासी ग्राम सुरहीं थाना नरहीं बलिया को रोककर मोबाइल एप के जरिए ई -चालान चेक किया गया, तो बाइक स्पलेंडर प्रो पर टीवीएस स्पोर्ट्स का नंबर लगाकर उसे असली नंबर प्रदर्शित कर रहा था। उसे पकड़ लियागया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया की यह बाइक बक्सर जनपद के दर्जी मुहल्ला निवासी नई बाजार के वार्ड नंबर सात से चोरी की गई है। इसके असली नंबर निकाल कर उस पर कूटरचित नंबर लगाकर अपनी बाइक बताते हुए चला रहा था। बरामद मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर से उक्त बाइक के वास्तविक मालिक मोहम्मद सादिक निवासी दर्जी मुहल्ला नई बाजार वार्ड नंबर सात जनपद बक्सर को सूचित किया गया। मोहम्मद सादिक ने बताया की उनकी बाइक वर्ष 2019 में चोरी हो गई थी। इसमें उसके द्वारा बक्सर नगर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरिक्षक करीमुद्दीनपुर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की बरामद कूटरचित चोरी की बाइक के आधार पर करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा पंजिकृत कर मनीष यादव को चालान कर दिया गया है। चोरी की घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार. धीरज कुमार. राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार शामिल रहे।