बडेसर गांव के पास हादसे के बाद नाला में घुसा डंफर। संवाद
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर मोड़ के पास बृहस्पतिवार तड़के एक डंपर सड़क पर खड़े खराब रोड रोलर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। डंपर चालक रमेश ने बताया कि गिट्टी खाली कर फुल्ली गांव से अपने घर अहरौरा लौट रहा था। सुबह करीब दो बजे जब वह बडेसर मोड़ के पास पहुंचा, तभी मुख्य मार्ग पर बीच सड़क में एक खराब रोड रोलर खड़ा मिला। आरोप है कि इसी दौरान बायीं ओर से आ रही एक बोलेरो ने अचानक आगे निकलने का प्रयास किया।
बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने डंपर को दाहिनी ओर मोड़ दिया, लेकिन जगह न होने के कारण वाहन सीधे रोड रोलर से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।