फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिता-पुत्र की मौत से उतरांव में 24 घंटे से 50 घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ तिराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से पिता-पुत्र के मौत की घटना के दूसरे दिन बुधवार को उतरांव गांव शोक में डूबा रहा। हादसे से मर्माहत 50 घरों में 24 घंटे से चूल्हे भी नहीं जले। यहीं नहीं मोहल्ले में सुहागिनों ने तीज व्रत त्योहार नहीं मनाया। इधऱ, मंगलवार की देर रात मुहम्मदाबाद के गौसपुर गंगा घाट पर पिता-पुत्र का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उतरांव गांव निवासी विजय बहादुर गुप्ता (70) और पुत्र भूपेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना (40) बीते 26 अगस्त की सुबह 5.30 बजे बाइक से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। दुबिहां मोड़ तिराहे पर बलिया से गाजीपुर जा रही खाली ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्र भूपेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना की मौके पर मौत हो गई। वाराणसी जाते समय पिता विजय बहादुर गुप्ता की भी मौत हो गई। पिता- पुत्र के मौत की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, परिवार की महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रात में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जहां से पिता-पुत्र के शवों को परिवार के लोग लेकर मुहम्मदाबाद गौसपुर गंगा घाट पहुंचे और देर रात अंतिम संस्कार कर दिया। पिता विजय बहादुर गुप्ता और छोटे भाई भूपेंद्र गुप्ता को मुखाग्नि देते ही अमित गुप्ता फफक पड़े। उनको बिलखता देख वहां मौजूद अन्य लोगों का भी कलेजा फट गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र पासवान ने बताया कि गांव के लिए यह हादसा काफी हृदय विदारक है। मोहल्ले की करीब 50 सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत त्योहार नहीं मनाया। गांव के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। हादसे ने एक परिवार ही नहीं गांव को काफी गहरा जख्म दिया है, जिसका दर्द ताउम्र बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें