जमानिया इलाके में 16 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 33 केवीए लाइन के रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता (ट्रांसमिशन) राहुल शर्मा ने बताया कि 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस अवधि में 33 केवीए बस-1 (40 एमवीए ट्रांसफार्मर संबंधित बस) बंद रहेगी, जिसके कारण 33 केवीए बिरासराय पंप कैनाल, 33 केवी चक्काबांध पंप कैनाल, 33 केवी दिलदारनगर और 10 एमवीए- प्रथम फीडर की आपूर्ति प्रभावित होगी।
अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि यह शटडाउन मुख्य बसों के पीजी क्लैंप कसने और रखरखाव कार्य के लिए आवश्यक है। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति को तत्काल बहाल कर दिया जाएगा।
अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास रहेगा कि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो।