फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोकल फाॅल्ट के नाम पर पांच घंटे गुल रही बिजली, फिर आंख मिचाैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रचंड गर्मी में कमी आ गई है। इसके बावजूद नगर के लोगों को बिजली कटौती से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इससे रातभर लोगों को जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोकल फॉल्ट के नाम पर बिजली की मनमानी कटौती हो रही है। कलेक्ट्रेट के आसपास के इलाके में भी रविवार की रात बिजली गुल रही। यह शहर का पॉश इलाका माना जाता है।
कलेक्ट्रेट, इंद्रपुरी कॉलोनी में शाम छह से रात 11 बजे तक बत्ती गुल रही। इसके बाद आंख मिचाैली शुरू हो गई। रिवर बैंक कॉलोनी को भी बिजली कटौती से मुक्त नहीं रखा गया। जबकि इस इलाके में अधिकारी रहते हैं। वहीं, उर्दू बाजार में रात 11 बजे एक फेज बिजली नहीं रही। तुलसी सागर में रात आठ बजे अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम नगर कॉलोनी में नौ बजे बत्ती गुल रही। अफीम फैक्ट्री में आठ, बड़ीबाग 10, रौजा पूर्वी क्षेत्र में रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर के पॉश कॉलोनी आमघाट सहकारी कॉलोनी में सोमवार को सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक बिजली कटौती की गई। यही हाल शहर के अन्य हिस्सों का भी रहा। लोगों का कहना है बिजली कटौती का सीधा असर उनकी दिनचर्या पर पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली कटौती होने से लोगों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बिजली निगम के नगर एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली कटौती की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें