फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नशे में पूर्व सैनिक की बंदूक से चली गोली, वृद्ध घायल

विज्ञापन
गोली लगने से  घायल श्रवण कुमार का मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपात कक्ष में चल रहा इलाज। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के जलदी गोपालपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे किराना की दुकान पर बैठे एक वृद्ध को नशे में धुत पूर्व सैनिक की लाइसेंसी बंदूक से गोली लग गई। गोली बाएं जांघ को चीरती हुई निकल गई। घटना के बाद परिजन उपचार के लिए वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जलदी गोपालपुर गांव निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि बड़े भाई श्रवण कुमार (60) गांव के ही किराना दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक पूर्व सैनिक नशे में धुत होकर पहुंचा और दूसरे तरफ फायरिंग कर दिया। जबकि गोली बड़े भाई श्रवण कुमार के बाएं जांघ को चीरते हुए निकल गई। ग्रामीणों की मदद से घायल भाई को उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। घायल के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि बड़े भाई का उपचार चल रहा है। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पूर्व सैनिक के लाइसेंसी बंदूक हुई फायरिंग में वृद्ध को गोली लगी है। घायल का उपचार चल रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें