फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने सिटी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Tue, 03 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप का मंगलवार को पहुंचे। स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों के बाबत रेल अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन का उन्हाेंने सघन निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्था को और चुस्त-दुुरुस्त बनाने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन



वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप मंगलवार को सड़क मार्ग से वाराणसी से दिन में करीब 11 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में रेल अधिकारियों संग स्टेशन एवं जिले में रेलवे की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के बाबत जानकारी हासिल की।

रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की ओर से विभिन्न कार्यों के नक्शे प्रस्तुत कर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई गई। करीब आधा घंटा से ज्यादा समय तक विकास कार्यों पर माथा-पच्ची करने के बाद उन्होंने सरकुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन मास्टर कक्ष, कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, बुकिंग आफिस, शौचालय और फूट ओवरब्रिज आदि यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर स्वीकृत स्वचालित सीढ़ी (एक्सलेटर) के निर्माण कार्य को परखते हए समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे कालोनी, साइकल स्टैंड, कार पार्किगिं तथा मुख्य निकास द्वार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


साफ-सफाई की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके निरीक्षण के समय वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय राहुल श्रीवास्तव, सहायक विद्युत इंजीनियर रामदयाल, मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर आशुतोष कुमार पांडेय, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे, पीडब्लूआई संजय सेठ, आईओडब्लू दिलीप, राकेश, दूर संचार अभियंता केके मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें