फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चालक को आई नींद, ट्रेलर में पीछे से घुसा पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास शनिवार को चालक को नींद आने से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें लदा मैंगो जूस हाई-वे पर बिखर गया।
विज्ञापन

बिहार के हाटा गांव निवासी पिकअप चालक विवेक राम ने बताया कि पिकअप में लखनऊ से मैंगो कोल्डड्रिंक लोड करके बिहार जा रहा था। नींद आने से हड़बड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे अचानक ब्रेक फेल हो गया और आगे चल रहे अज्ञात ट्रेलर में पीछे से अनियंत्रित हो टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ट्रेलर में एक फीट अंदर प्रवेश कर उसी में फंस गया। हादसे के दौरान चालक विवेक राम ने चलती पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन हाई-वे पर गिरने के कारण वह घायल हो गए। इ यूपीडा की बचाव टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

इसके एक घंटे बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। चालक की स्थिति सामान्य है। एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, यातायात बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें