फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चालक को आई झपकी, पलटा डीजे लदा पिकअप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र मालीपुर गांव के कुछ दूरी पर कठवामोड़ से नोनहरा जाने वाली रोड पर शनिवार की रात में 1.45 बजे डीजे लदा पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। चालक को नींद आने के कारण ये हादसा हुआ। इसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत गांव से बरात शुक्रवार को रात में नोनहरा थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव में गई थी। वहां से पिकअप पर डीजे लादकर गोविंदपुर निवासी अभिषेक कुमार (28) और साहिल (27), सुंदर, विशाल आदि घर के लिए निकले। मालीपुर गांव के पास पहुंचे थे। मृतक के पिता की तहरीर के मुताबिक चालक योगेश यादव को नींद की झपकी आई और अनियंत्रित होकर पिकअप गड्ढे में चली गई। इससे मौके पर ही दबकर अभिषेक कुमार की मौत हो गई। जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें