फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मलौरा- सीतमपुर मार्ग के किनारे पानी भरे गड्ढे में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए मिर्जापुर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मलौरा ग्राम पंचायत के नवापुरा राजभर बस्ती निवासी अमींद्र राजभर का पुत्र पवन राजभर (28) ट्रैक्टर- ट्राली पर टेंट का सामान लादकर मित्र आकाश राजभर और पीयूष राजभर के घर पहुंचाने जा रहा था। टेंट का यह सामान दो दिन पूर्व मृतक की बड़ी माता की तेरही के उपयोग के लिए आया था।
विज्ञापन

सीतमपुर गांव से पहले रास्ते में सड़क किनारे लगे खंभे और गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पवन राजभर इंजन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ गाड़ी पर मौजूद आकाश और पीयूष को भी चोटेें आईं।
हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकालकर सभी को मिर्जापुर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल आकाश और पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मसान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

-
एक माह पहले ही हुई थी शादी, पत्नी बेसुध
ट्रैक्टर- ट्राली पलटने चालक पवन राजभर की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। अभी पवन की शादी को एक महीने ही हुए थे। दुल्हन नेहा के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उससे पहले ही पति का साथ छूट गया। पति की मौत से नवविवाहिता बेसुध हो गई।
सुनहरे जीवन के सपने लेकर ससुराल पहुंची नेहा आंसुओं के समंदर में डूब गई। वहीं परिजनों की हालत रो-रोकर खराब है। हादसे के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव की है। मलौरा गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक पवन राजभर (28) की शादी 29 मई को आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर नवापुरा की नेहा राजभर के साथ हुई थी।
नई बहू के आने से घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच मृतक की बड़ी मां का निधन हो गया। तेरही के बाद चालक पवन ट्रैक्टर ट्राली में टेंट हाउस के बर्तन और सामान को पहुंचाने जा रहा था कि बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें भर जा रहीं हैं। वहीं पिता अमिन्द्र राजभर एवं घर के सभी लोगों की हालत भी बेसुधों सी हो गई।
विज्ञापन

परिवार पर टूटी विपदा देखकर ढांढस बंधाने पहुंचे हर व्यक्ति की आंखों में आंसू भर आ रहे थे। हर किसी की जुबां ने यहीं शब्द निकल रहा था कि अभी तो दोनों ने अपने जीवन का सफर शुरू ही किया था कि दोनों का साथ छूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें