फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर में बेहतर होगी पेयजलापूर्ति, 77 करोड़ से 11 ट्यूबवेल बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लगभग एक वर्ष में नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पालिका परिषद जलापूर्ति विस्तार योजना के तहत शहर में 11 ट्यूबवेल व दो पानी टंकियों का निर्माण होगा। इस कार्य पर 77 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। नगर में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में पौने दो लाख की आबादी रहती है। इतनी बड़ी आबादी को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से नगर पालिका परिषद जलापूर्ति विस्तार योजना को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत नगर में 11 ट्यूबवेल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही दो पानी टंकियों का निर्माण भी होगा। लोगों के घराें तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके, इसके लिए 215 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 13 किलोमीटर की राइजिंग मेन लाइन भी बिछाई जाएगी। राइजिंग मेन लाइन पाइप लाइन से टयूबवेल व टंकी को कनेक्ट करने का कार्य करता है। कार्य कराने की जिम्मेदारी जल निगम शहरी को दी गई है।
विज्ञापन

एक 2200 तो दूसरे की क्षमता होगी 1100 किलोलीटर-गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जलापूर्ति विस्तार योजना के तहत जिन दो पानी टंकियों का निर्माण होगा, उनमें एक की क्षमता 2200 तो दूसरे की क्षमता 1100 किलोलीटर होगी। अब तक नगर में जिस पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति होती है, वह करीब 45 वर्ष पुरानी है। इसके कारण अधिकांश जगहों पर पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। समय-समय पर लीकेज होने के कारण पेयजल की बर्बादी भी होती है। लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घरों में जंक लगे पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति होती है।
नगर पालिका परिषद जलापूर्ति विस्तार योजना के तहत शहर में 11 ट्यूबवेल व दो पानी टंकियों का निर्माण होगा। साथ ही 215 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। - पीयूष मौर्या, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें