फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्ट कार्ड से होगा अनाज का वितरण

Sun, 02 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर पुराने वाले राशन कार्ड लाभार्थियों से वापस लिए जाएंगे। इनके स्थान पर नए कार्ड छपवाए जाएंगे। इस दौरान अनाज एवं मिट्टी तेल का वितरण उचित दर विक्रेताओं की तरफ से ड्राफ्ट कार्ड पर किया जाएगा। ड्राफ्ट कार्ड का वितरण जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद हैै। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान समय में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के करीब पांच लाख 93 हजार 354 कार्डधारक हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को राशन कार्ड वितरित करने के लिए पूर्व की सरकार ने करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड जिले को उपलब्ध कराए थे। विभाग की ओर से ज्यादातर राशन कार्ड का वितरण कर दिया गया था। तब तक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। 

चुनाव के चलते पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के कुछ कार्ड वितरित नहीं हो पाए। चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार सत्तासीन हुई। नई सरकार ने फैसला किया है कि शेष राशन कार्ड वितरित नहीं होंगे।
विज्ञापन


 जिन कार्डों का वितरण नहीं हुआ है, उन्हें अब वितरित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जो कार्ड वितरित हो चुके हैं, उन्हें भी वापस लिया जाएगा। पुराने राशन कार्डों की जगह अब नए कार्ड छपवाए जाएंगे। नए कार्ड छपने तक उपभोक्ताओं को अनाज एवं मिट्टी तेल का वितरण उचित दर विक्रेताओं की तरफ से ड्राफ्ट पर्ची के जरिए किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी       देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारकों को ड्राफ्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें