फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का उदाहरण

विज्ञापन
शहर बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि आज़ादी के बाद गठित देश की पहली सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट संकल्प था कि भारत शीघ्र ही अपने प्राचीन वैभव, आत्मनिर्भरता और औद्योगिक समृद्धि को पुनः प्राप्त करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प आज साकार हो रहा है, उसकी वैचारिक आधारशिला डॉ. मुखर्जी जैसे दूरदर्शी राष्ट्रनायक ने ही रखी थी। जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकात्मता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रखर प्रहरी थे। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना, सांस्कृतिक चेतना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए उनका जीवन आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मेलन में सुनील कुमार सिंह, भानुप्रताप सिंह, बृजेंद्र राय, सुनीता सिंह, रामराज वनवासी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया। अंत में आभार वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें