फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डाॅ. अमित बने भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित यादव का चयन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निदेशक (प्लानिंग एंड रिसर्च) पद के लिए हुआ है। वह लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की तरफ से चयनित होकर जून 2014 से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉ. अमित के अब तक 14 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके अधीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एक पीएचडी अवार्ड हो चुकी है तथा अभी दो शोधरत हैं। इनकी लिखी पुस्तक ‘’सात्र का नैतिक दर्शन’’ वर्ष 2021 में प्रकाशित हुई। 32 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने विभिन्न विषयों पर शोध पत्र का वाचन किया। शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय सेवायोजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी तथा जनपद नोडल अधिकारी के दायित्व का भी निर्वहन किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वीप को-आर्डिनेटर के रूप में बेहतरीन स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बेस्ट स्वीप एक्टिविटी के लिए राज्य स्तर पर उनको सम्मानित किया था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी एवं सभी प्राध्यापकों ने डा. अमित के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें