फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार को पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई और अराजकतत्वों को चिह्नित करने का कार्य शुरू किया। देर रात अराजकतत्वों ने डंडे से प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां मौजूद चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी फरार हो गए। रात में ही चौकीदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के दूसरे दिन भोर में ही पहुंची पुलिस टीम ने प्रतिमा की मरम्मत कराई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें