फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजरांव बिहार ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। अंतर्राज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को छठवें मुकाबले में पजरांव बिहार ने धानापुर चंदौली को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मध्यांतर से पहले मैच के 31वें मिनट में पजरांव के आशीष के गोल ने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक बढ़त कायम रही। मैच समाप्त होने से पहले 87वें मिनट में पजरांव के मनोज ने गोल कर स्कोर 2-0 कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। मैच समाप्त होने पर पजरांव ने मुकाबला जीत कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, शफीक खान, कृष्णानंद राय, महेंद्र यादव, राहुल खरवार, विकास गुप्ता, प्रफुल्लचंद्र राय, अनीस खां, गंगासागर कश्यप, तारकेश्वर गुप्ता, रेनू राय, प्रिंस राय, राजू राय, राजू ठाकुर आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका बृजेश मिश्रा तथा उद्घोषक की सुरेंद्रनाथ राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें