फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने पांच सफाई कर्मियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। डीपीआरओ ने शुक्रवार को पांच सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। मालूम हो कि बीते पांच अक्टूबर की रात में चार सफाई कर्मियों की ड्यूटी ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए सामग्री के रख-रखाव के लिए लगाया गया था। रात के समय एक अन्य सफाई कर्मी जिसकी ड्यूटी वहां नहीं थी। वह भी ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद पांचों सफाई कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर शराब का सेवन किया और दस फोल्डर गायब कर दिया। इस मामले में दूसरे दिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवीन कुमार सिंह ने पांचों सफाई कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के ऊपर आरोप सिद्ध पाया गया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सुमेर यादव, कान्हालाल यादव, नंदलाल चौहान, संदीप वर्मा, वीरवंत प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस का जबाव संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें