जमानिया। पुलिस क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी तीन लोगों के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। तहरीर के अनुसार क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी उमराव यादव की पुत्री का विवाह 31 मई 2020 को स्टेशन बाजार के अहीर टोली निवासी ऋषि यादव के साथ धूमधाम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग की जाने लगी। सास सुदामी देवी‚ पति ऋषि यादव और देवर संदीप यादव द्वारा एक लाख रुपए‚ मोटरसाइकिल आदि की मांग की जा रही थी। ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर पुत्री घर से अकेले निकल गई और क्षेत्र के एक स्कूल के पास मिली, जिसके बाद अपने साथ हुई घटना को माता-पिता को बताया। इस पर पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद