फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड: मंगल गीत की जगह गूंजने लगा मातमी चीत्कार, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 29 Jun 2023 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के बढ़ईपुर गांव में बीती रात दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों मौसेरे भाई थे। इनमें से एक ग्राम प्रधान का पुत्र था। हत्या उस वक्त की गई जब वह दोनों शौच के लिए घर से दूर खेत की तरफ गए थे। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते मौसेरे भाइयों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के बढ़ईपुर गांव में चाकू मारकर मौसेरे भाइयों विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद (17) और सुनील बिंद (18) की हत्या कर दी गई। विकास गांव के ग्राम प्रधान का पुत्र था। प्रधान की तहरीर पर दो अज्ञात और एक नामजद पर मुकदमा दर्ज कियागया। घटना के कारण साफ नहीं है। वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब विकास और सुनील बीती रात शौच के लिए खेत की तरफ गए थे।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान की बेटी खुशबू का एक दिन पहले बुधवार को ही छेका हुआ था। ऐसे में घर में खुशी का माहौल था। महिलाएं घर में मंगलगीत गा रहीं थी। लेकिन, इसी बीच उसके सगे भाई विकास और मौसेरे भाई सुनील की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घर से मंगलगीत की गूंज की जगह घरवालों ही मातमी चीत्कार सुनाई देने लगी।  

परिजनों की कारुणिक विलाप सुन हर किसी की आंखें नम हो रही थी। वहीं दोहरे हत्याकांड से बढ़ईपुर गांव दहल उठा। जिसने भी घटना के बारे में सुना भागकर घटना स्थल और ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंचा। बहन के छेके के एक दिन बाद ही भाइयों की निर्मम हत्या से दो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में पुलिया पर लटकती मिली शख्स की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

11वीं का छात्र था विकास

विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद (17) और सुनील बिंद (18) - फोटो : अमर उजाला
विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोगों के मुताबिक वह काफी होनहार था और राजकीय सिटी इंटर कॉलेज 11वीं का छात्र था। बेटे की हत्या की जानकारी होते ही मां श्रीदेवी, ग्राम प्रधान पिता रामलाल बिंद बिलखते- बिलखते अचेत हो जा रहे थे। होश आने पर लाल को एक झलक दिखाने की बात कहकर मां फिर से बिलखने लग रही थी। वहीं, बहन खुशबू, खुशी और भाई विशाल बिंद के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा।

थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं सुनील बिंद भाई- बहनों में छोटा था। पिता गिनती बिंद छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं उसका बड़ा भाई तूफानी दुबई में काम करता है। पुत्र की हत्या की जानकारी मिलने पर पिता गिनती बिंद घर के लिए रवाना हो गए।

मौसरे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, साथी ने भागकर बचान जान

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव के प्रधान रामलाल बिंद का बेटा विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद (17) अपने मौसेरे भाई नोनहरा थानाक्षेत्र के बौरी गांव निवासी सुनील बिंद (18) और सुदामा बिंद के साथ रात करीब 11 बजे गांव के बाहर शौच करने गया था। शौच के बाद विकास बिंद और सुनील बिंद सड़क पर बातचीत कर रहे थे। जबकि सुदामा खेत में ही था। सुदामा के मुताबिक, गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ आया और सुनील बिंद के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद विकास की गर्दन और पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। फिर, दोनों को घसीटते हुए ले जाकर झाड़ियों में छिपाकर भाग गए।
विज्ञापन

सुदामा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रधान रामलाल बिंद ने गांव के रवींद्र बिंद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।  एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस नामजद युवक को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें