दुल्लहपुर। जखनिया के कुड़िला स्थित एक इंटर कॉलेज के परिसर में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का दूसरा जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। डबल इंजन की सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने में ही व्यस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। केवाईसी, ओटीपी और एसआईआर जैसे नियमों के बोझ से आम जनता बेहद परेशान है। सम्मेलन में प्रदेश सह सचिव रामनिवास यादव ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं को डरने की नहीं, बल्कि ऐसे सूदखोरों को सबक सिखाने की जरूरत है। यूनियन ने एसआईआर की तारीख बढ़ाने तथा सभी लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामअवध, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र , अनीता, पूनम, नसीरुद्दीन, पिंटू यादव, गणपति आदि थे। संवाद