फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में मृत मिली डॉल्फिन, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

विज्ञापन
कालूपुर गंगा घाट पर मृत पड़ी डॉल्फिन। संवाद
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर घाट पर मंगलवार को गंगा में 150 किलोग्राम की एक डॉल्फिन मृत मिली। बाहर निकालकर वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी जेएसपी वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना पर कालूपुर घाट पर टीम के साथ पहुंचा और नाव के सहारे पानी से मृत डॉल्फिन को बाहर निकाला गया। जांच के दौरान पता चला कि मृत डॉल्फिन का वजन लगभग 150 किलोग्राम है।
इसकी लंबाई करीब पांच फीट है। अनुमानित आयु करीब पांच वर्ष के आसपास है। ऐसे में छानबीन की जा रहा है कि किन कारणों से डॉल्फिन मरी है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन संरक्षित वन्यजीव है।
विज्ञापन

इसके शिकार या नुकसान पहुंचाने पर दोषी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई होती है। इसकी औसत आयु लगभग 28 वर्ष होती है। वहां के नाविकों से भी पूछताछ की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें