गाजीपुर। जनगणना-2027 के दौरान प्रगणक घरों में पहुंचकर लोगों से किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं मांगेंगे। साथ ही जनगणना की पूरी प्रक्रिया का नागरिकता से कोई संबंध नहीं होगा। यह कहना है जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला का। वह सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक कर रहे थे। उन्होंने स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को अपने स्तर से प्रचार की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है और इसे 14 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। संवाद