यात्रियों को हेल्प लाइन की जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी।
दानापुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र के आदेशानुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल जागरूकता अभियान चलाया गया। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एस पाठक के नेतृत्व में स्टेशन पर रुकने वाली अप और डाउन की विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर रेल जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया गया। कहा कि बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें।
अभियान के दौरान यात्रियों को आगाह किया गया की यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी एवं असामाजिक तत्व किसी किस्म की बाधा पहुंचाता है तो इसकी सूचना तत्काल रेल कंट्रोल तथा 182 यात्री सुरक्षा हेल्प लाइन पर दें। प्रभारी एस पाठक के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम बिहारी, कैलाश प्रकाश सिंह, आरक्षी घनश्याम सिंह यादव,
आरक्षी मनोज कुमार राय, आरक्षी कमेंद्रनाथ ने यात्रियों से कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप न करें न ही उनके द्वारा दिया गया कोई भी पेय पदार्थ खाने की वस्तु ग्रहण करें। बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें। यात्रा कर रही महिलाओं से छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत को 182 हेल्प लाइन से रेलवे सुरक्षा बल को अवगत कराएं, जिससे अविलंब आप लोगों की सहायता की जा सके।