गाजीपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 29 नवंबर को संपन्न होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों एवं मैरेज हॉल संचालकों ने तैयारी पूर्ण कर लिया है। जिले में करीब 50 से 60 शादियां संपन्न होगी। इस सभी लोगों ने स्थानीय प्रशासन को जहां सूचना दे दी है। वहीं भीड़ न जुटे इसको लेकर लोग पूरी तरह से चौकन्ना हैं।
कोविड संक्रमण का फैलाव न हो, इसको लेकर शासन की ओर से लगन के सीजन में जारी गाइड लाइन का पालन करने में आयोजक भी जुटे हुए हैं। वर-वधु पक्ष को मिलाकर 100 लोगों को ही विवाह कार्यक्रम में जहां शामिल होने का कार्ड वितरित किया जा रहा है। वहीं मास्क लगाकर आने की अपील भी की जा रही है, जिससे विवाह के दौरान किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो। वहीं मैरेज संचालकों द्वारा गेट के पास गार्ड की तैनाती कर प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। साथ ही मास्क लगाकर ही अंदर जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया है।