गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिले में चल रही बड़ी परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को समीक्षा की। पचास लाख से ऊपर की परियोजनाओं को पूरा करने में जुटी निर्माण इकाईयों के अधिकारियों से जवाब तलब किया। इन परियोजनाओं में अब तक कितना काम हुआ है, कितना बाकी है और यह कब तक पूरा होगा ? इसकी जानकारी ली। समस्याओं को जानने के बाद उसका समाधान भी बताया।
शहर के राइफल क्लब के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम बलिया, वाराणसी, भदोही, सीएनडीएस जल निगम, लोक निर्माण विभाग, यूपी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, आरईएस, लैकफेड कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक अब तक के कराए गए कार्यो को जाना। डीएम ने आवास विकास परिषद की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अग्निशमन सैदपुर और मुहम्मदाबाद में धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी काम न होने की वजह पूछा। पिछली बैठक में परियोजना से जुड़े फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश की अवहेलना करने पर चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।