फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जारी किया फरमान, जन समस्याओं को सुनें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें सख्त निर्देश दिया। कहा कि सभी जनता की जनसमस्याओं को सुने। प्रत्येक विभाग से संबंधित अधिकारी समय से अपने कार्यालय में बैठें। सभी शिकायतों को ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर फीडिंग कराएं। कहा कि सभी शिकायतें आख्या श्रेणी में ही अंकित की जाए जिससे प्राप्त आख्याओं की समीक्षा भी कराई जा सके।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि प्रत्येक तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन फीड कराएं। प्रतिदिन प्रत्येक तहसील में दोनों स्तरों पर मिलाकर कम से कम 10 शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अवश्य फीड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें