फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम ने स्कूलो चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान शैक्षिक सत्र 2025-26 एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से किया। इसका प्रसारण जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक संसाधन केंद्राें एवं विद्यालयों में किया गया। इधर, डीएम आर्यका अखौरी ने जिला पंचायत सभागर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही शैक्षिक सत्र 2025-26 में पांच बच्चों (हुमाद, गुडलक, अलफिया, सत्यम एवं उजैर) का नया नामांकन और स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने आह्वान किया कि अभिभावकों से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालयों में कराया जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित न रहे। शिक्षकों को विशेष प्रयास करना होगा। बच्चों को निरंतर विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए कोशिश करनी होगी, जिससे विद्यालय से बच्चे ड्रॉपआउट न होने पाएं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शिक्षकों से उनके विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोग के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय विशेश्वरगंज के कक्षा चार से आठ तक के पांच बच्चों में पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराने की अपील की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा चुका है। परिषदीय विद्यालय के बच्चे नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय के प्रवेश में बड़ी संख्या में चयनित हुए हैं। आय आधारित योग्यता परीक्षा और इंसपायर्ड अवार्ड के लिए बच्चे चयनित हुए हैं। इस मौके पर नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी मिनहाज आलम, खंड शिक्षाधिकारी सदर अलोक कुमार, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) अमित कुमार राय, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरिशंकर मौर्या, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव, प्रभारी जिला समन्वयक (एमआईएस) देवेश सिंह यादव, गिरधर गोपाल चौरसिया, सुशील गुप्ता, अदनान अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें