फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बायोगैस प्लांट के हस्तांतरण में देरी पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाइयों की समीक्षा की। सदर के रसूलपुर टी शेखपुर में कार्य पूरा पाया गया, जबकि रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद और सादात में निर्माण को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बाराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर में स्थापित बायोगैस प्लांट के हस्तांतरण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 1238 के लक्ष्य के विरुद्ध 1229 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि शेष 30 असंचालित शौचालयों को तत्काल क्रियाशील किया जाए ताकि आम जन को सुविधा मिल सके। पंचायत भवन निर्माण 2024-25 और 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि मनिहारी और जमानिया में भवन पूरा हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने निर्माणाधीन भवनों जैसे अहितोली और ईशानपुर में कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हस्तांतरण की कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर पूरा कर संचालन शुरू कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं जिला समन्वयकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें