राइफल क्लब सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें कर-करेत्तर की समीक्षा में परिवहन विभाग, मनोरंजन, वन विभाग, वाणिज्य कर, खनन, स्टाम्प देय, मास्टर प्लान, विद्युत, मण्डी समिति, परिवहन निगम, श्रम, बांट माप, नगर पालिका/नगर पंचायत आदि विभागों की समीक्षा की गयी। मंनोरजन कर की समीक्षा में पाया गया कि इस विभाग का अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में वाणिज्य कर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्हें निर्देशित किया कि हैसियत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले ठेकेदारों से इस बात का शपथ पत्र लें कि वे जो भी सामान की खरीदारी करेंगे, वह फर्म सेल टैक्स में रजिस्टर्ड हो। मास्टर प्लान की समीक्षा में जेई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विभाग के इम्प्लीमेंट के बारे में जानकारी मांगे जाने पर जेई द्वारा 12 मई की शाम तक बताने को कहा गया।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि बैठक में अधीक्षण अभियंता को उपस्थित होने को कहा जाए। मंडी समिति का अभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में लक्ष्य से कम उपलब्धि होने पर उसको संबंधित विभाग के अधिकारियों की कमी मानी जायेगी। नरेगा/ग्राम पंचायत में जो भी खुदाई आदि का कार्य होता है। उसको जेसीवी मशीन से न खोदवाएं अन्यथा पकडे़ जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कहा कि शिकायत के निस्तारण में ज्यादा पारदर्शिता रखें। नगर पालिका गाजीपुर के कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि रात्रि में सफाई अभियान कारगर सिद्ध हो रहा है। इसके लिए नगर पालिका के कर अधीक्षक विजय शंकर को धन्यवाद दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आनंद कुमार, अपर जिलाधिकरी(भू0/रा0), सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।