फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा की तैयारियां का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से केंद्र की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, स्ट्रांग रूम, प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था तथा चहारदीवारी की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और जीरो टॉलरेंस नीति का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें