फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम और एसपी ने परखीं मतदान केंद्रों की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सकुशल निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ निर्वाचन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया व मतदान केंद्रों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नगर पंचायत बहादुरगंज और नगर पालिका जमानियां का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंनेे नगर पंचायत बहादुरगंज के शहरी क्षेत्र का पैदल गस्त किया। मतदान केंद्र फिजा मैरी सिटी इंगलिश स्कूल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिक्षक ने क्षेत्र के लोगों से आचार संहिता का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां व कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी जमानियां व कासिमाबाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें