फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा, हिम्मत और कौशल का परचम लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंट जॉंस स्कूल के सहयोग से विद्यालय परिसर में डायोसिस ऑफ वाराणसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ‘विश्व दिव्यांग दिवस समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा, हिम्मत एवं कौशल का परचम लहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन फादर जूलियन और स्कूल के प्रधानाचार्य फादर गुरुसंथाराज ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, बिच्छू दौड़, बैसाखी दौड़ आदि में दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि से पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागियों के चेहरे ख़ुशी से खिल गए। प्रतियोगिताओं में कबीर, पावन कुमार, निकिता, उपेंद्र, बालेश्वर तिवारी, अवध राम, सुमन, नेहा एवं निशा आदि ने पुरस्कार जीते। दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रार्थना, नृत्य, जागृति गीत, कव्वाली, सामूहिक नृत्य आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दिव्यांगों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. गिरीशचंद्र मौर्या ने दिव्यांग संजू को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। सीएमओ ने कहा कि बच्चे शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ें। दिव्यांग बच्चे जिनका प्रमाण पत्र नहीं बना है वह अपना प्रमाण पत्र बनवाएं। उन्होंने कोविड-19 पर प्रकाश डालते हुए उसके लक्षण के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें