फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 60 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र प्रदान किया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद ट्रामा सेन्टर में आयोजित दिब्यांगज शिविर में दिब्यांगजनों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में जांच कर 60 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद के लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय लोगों की मांग पर बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर को मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर में कैंप लगाकर दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर के आदेश पर सीएचसी के अधीक्षक डा. आशीष राय की निगरानी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से आए सभी पात्रों की पत्रावलियों की जांच कर 60 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिया गया। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार, चिकित्सा अधिकारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. तपिश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रघुनंदन एवं पटल सहायक टीएन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें