ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा में टी एल एम मेले के दौरान निरीक्षण करती प्रीति सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। मिशन प्रेरणा के तत्वधान में शिक्षा क्षेत्र भदौरा के परिषदीय शिक्षकों द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा परिसर में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश मौर्य एवं तहसीलदार घनश्याम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में कुल 128 कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोचक कला कृतियां बनाते हुए बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा देने का सफल प्रयास किया गया। चार सदस्यीय निर्णायक मंडल की शिक्षिका प्रीति सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों के द्वारा एक से बढ़कर एक रोचक एवं ज्ञानपरक कलाकृतियां बनाई गई है। इसमें कुछ कलाकृतियां बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक है। गहमर कम्पोजिट विद्यालय की शिक्षिका ममता सिंह अन्य ने जल संरक्षण के माडल बनाकर ध्यान आकृष्ट किया। बेहतरीन कलाकृतियों को खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा, एआरपी प्रीतम सिंह, संजय सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, नागेश्वर राम, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।