लखनऊ में 26 से 31 अक्तूबर तक होगा ''''जाणता राजा'''' नाट्य का आयोजनः दयाशंकर सिंह
दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित किया गया व्याख्यान, 400 लोगों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से शहर के एक होटल में शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व एवं कृतित्व वर्तमान परिस्थिति में विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 400 बुद्धजीवियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृतियों को स्मरणीय बनाने के लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से लखनऊ में 26 से 31 अक्तूबर, तक ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन होने वाला है।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवा करता है। कई सामाजिक कार्यों से प्रेम सेवा मिशन जुड़ा हुआ है। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा किए जा रहे सेवा सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जेएनयू के प्रोफेसर डा. राकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम देखने का आह्वान किया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने बताया कि 200 लोगों ने सेवा कार्य से जुड़ने का संकल्प लिया है।
संचालन लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डा. अवधेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर परीक्षित सिंह, संजय सिंह, विनोद अग्रवाल, सुनीता सिंह, प्रदीप यादव, हवलदार यादव, अवधेश यादव, सच्चिदानंद राय, मार्कंडेय सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, लल्लन सिंह, गिरीश राय, पवन कुमार पाण्डेय, चंदन कुमार राय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।