विद्युत मजदूर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर के लालदरवाजा स्थित कार्यालय में अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार से मिला। संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि अधीक्षण अभियंता से द्विपक्षीय वार्ता हो रही थी। इसी दौरान विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार पहुंचे। आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज किया।
संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि द्विपक्षीय वार्ता के लिए संगठन से चार लोग गए थे। अभी वार्ता शुरू ही हुई थी कि विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा अधीक्षण अभियंता के कक्ष में पहुंचे। उन्होंने मेरे संग गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि मेरी शिकायत मुख्यमंत्री से करते हो और वार्ता करने आए हो। इस पर मंडल अध्यक्ष भी उत्तेजित हो गए। मौके पर मौजूद संगठन के पदाधिकारियों ने किसी तरह से बीचबचाव किया। मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि संगठन को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ओटीएस योजना के दौरान वार्ता के लिए बुलाया गया था। वहीं विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने सारे आरोपों को निराधार बताया। ओटीएस योजना को फेल करने के लिए काफी संख्या में लोग आ गए थे। इस प्रकरण से विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्डिंग के जरिए ऐसे लोगों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है।