फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की 22 सीटें हुईं अनारक्षित

Sun, 06 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की सीटों के आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से बना हुआ ऊहापोह रविवार की शाम खत्म हो गया। देर शाम आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। जारी की गई सूची में जिला पंचायत की 22 सीटें अनारक्षित घोषित की गई है। आरक्षण की सूची को देखने के लिए संबंधित जगहों पर दिन भर गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस वर्ष नवम्बर महीने में संभावित है।  जिला एवं क्षेत्र पंचायत का चुनाव कराने के लिए शासन की ओर से 31 अगस्त तक सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया था। प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण 2 सितंबर को आरक्षण की सूची जारी नहीं हो सकी। 2 को प्रकाशन न होने पर 6 सितंबर को आरक्षण सूची जारी करने का निर्देश दिया गया। रविवार को आरक्षण सूची जारी होने की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग विकास भवन और क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर  सुबह से ही  जुटने लगे थे। मिली जानकारी के अनुसार, जारी की गई सूची में जिला पंचायत की 67 सीटों में 22 अनारक्षित, 12 सीट महिला, 12 पिछडा वर्ग, 6 पिछडा वर्ग महिला, 9 अनुसूचित जाति, 5 अनुसूचित जाति महिला तथा 1 सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।

उधर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद के लिए कासिमाबाद में अनुसूचित महिला, सैदपुर और जमानिया अनुसूचित जाति, भांवरकोल और भदौरा पिछड़ा वर्ग महिला, सदर, मुहम्मदाबाद, देवकली पिछड़ा वर्ग तथा मरदह, जखनिया और मनिहारी महिला के लिए घोषित की गई है। इसके अलावा करंडा, बिरनो, बाराचवर, सादात एवं रेवतीपुर अनारक्षित घोषित की गई है।  सूची जारी होते ही सरगर्मी बढ गई। इस संबंध में जिला पंचायत राज्य अधिकारी एमपी दूबे ने बताया कि जारी की गई आरक्षण सूची पर 10 सितंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद शीघ्र ही आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें